कर्नलगंज गोंडा-मार्ग दुर्घटना में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार

कर्नलगंज गोंडा -मार्ग दुर्घटना में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। गोंडा लखनऊ मार्ग स्थित जहांगिरवा व भंभुआ के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ग्राम फत्तेपुर मौहर निवासी पुत्ती लाल 38 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज लाया गया जहां चिकित्सक ने
 उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया की सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कर्नलगंज पहुंचाया गया है। मगर उसके मौत के बारे में कोई सूचना नहीं मिली थी। उन्होंने बताया कि यदि ऐसा है तो कार्रवाई कि जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने