कर्नलगंज गोंडा-भारत टावर पर पुलिस व प्रशासन द्वारा छापेमारी

रिपोर्ट- वीरेन्द्र कुमार-

कर्नलगंज गोंडा -भारत टावर पर पुलिस व प्रशासन द्वारा छापेमारी की गई। मगर टीम पुलिस के हाथ खाली रहे। निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सरगर्मी तेज हो गई है। निकाय चुनाव के दृष्टिगत शुक्रवार को भारत टावर पर फर्जी आधार कार्ड बनाये जाने कि सूचना अधिकारियों को मिली।
 जिस पर तहसीलदार नृसिंह नरायन वर्मा व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और भारत टावर के ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में छापेमारी किया। कमरे में नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत कंप्यूटर लैपटॉप के माध्यम से वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के लिए ऑनलाइन आवेदन हो रहा था। तहसीलदार ने बताया कि छापेमारी में कोई अवैध सामग्री नही मिली। वहां केवल मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए फार्म भरा जा रहा था। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि टीम द्वारा छापेमारी की गई है मगर अभी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने