कर्नलगंज गोंडा-एबीवीपी ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से किया सम्मानित

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार

करनैलगंज गोण्डा- एबीवीपी द्वारा गत दिनों आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मेडल व शील्ड देकर उनका उत्साहवर्धन किया। 

      अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की करनैलगंज इकाई द्वारा गत दिनों नगर के छ: विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। मंगलवार को कन्हैयालाल इंटर कॉलेज में डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर एक कार्यक्रम आयोजित करके प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र तथा अन्य सभी

 बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह हाड़ा व मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री राहुल बाल्मीकि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूप नारायण सिंह ने की। इस मौके पर बहराइच सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, रामजीलाल मोदनवाल, मोहित पाण्डेय, रामानंद मिश्रा, अभिनव सिंह खालसा, सूरज शुक्ला, ओपी तिवारी,राजन बाबा, चंदन मिश्रा, शिवानंद मिश्रा, विशाल, आयुष सोनी सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने