रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार-
बेसहारा पशुओं का जीवन संकट में :- अधिवक्ता प्रतापबली सिंह
कर्नलगंज,गोण्डा। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिला अध्यक्ष प्रताप बली सिंह ने ग्राम दिनारी के गौशाला में समुचित व्यवस्था न होने और बेसहारा पशुओं का जीवन संकट में होने के संबंध में उप जिलाधिकारी को पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि विकासखंड कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत दिनारी में गौशाला संचालित है। जहां जिम्मेदार लोगों की उदासीनता के कारण लोगों का जीवन संकट में है। गौशाला में
सुविधाओं अभाव है और कुछ बेसहारा पशु बीमार हैं । जिससे कई पशु अपना जीवन गंवा चुके हैं। जिनका बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने अविलंब प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी कर्नलगंज हीरालाल ने बताया कि मामले की जांच कराकर सुसंगत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
Tags
देश-विदेश