करनैलगंज गोंडा-कार्तिक पूर्णिमा/देव दीपावली के शुभ अवसर पर धर्म रक्षा सेतु संगठन द्वारा 3100 दीपकों से जगमग हुआ सकरौरा घाट

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार

करनैलगंज, गोंडा
कार्तिक पूर्णिमा/देव दीपावली के शुभ अवसर पर धर्म रक्षा सेतु संगठन द्वारा 3100 दीपकों से जगमग हुआ सकरौरा घाट।
 सोमवार की शाम सकरौरा घाट पर सैकड़ों लोगों ने अपनी आस्था और श्रद्धा के दीपक जलाए। जिसमे महिलाओं और बच्चों ने दीपकों से स्वस्तिक, ॐ और राम नाम की सुंदर आकृतियां बना कर अपनी
 सहभागिता दिखाई। घाट पर लगी रंग बिरंगी लाइटों से घाट की शोभा अलग ही देखने को मिली। कार्यक्रम में पहले सकरौरा घर की सीढ़ियों को दीपों से सजाया गया। फिर मां सरयू की भव्य आरती की गई। आरती के पश्चात लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। वहीं समय समय पर जोर दार आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। अंत में स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा घाट से दीपकों को हटा कर सफाई भी की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक शुक्ला जी, अप्पू मोदनवाल जी,अशोक सिंघानिया,कन्हैया लाल वर्मा, राजू सोनी, मुकेश वैश्य,प्रवीण वैश्य,आकाश शुक्ला, व धर्म रक्षा सेतु संगठन के प्रमुख आयुष सोनी, विशाल कौशल, एवं संगठन के धर्म रक्षक  अनुज जैसवाल, दीपक सोनी,अभिषेक जैसवाल, अंकित जैसवाल, ओम सोनी,सार्थक, वैश्य ,शशांक सोनी, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने