रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार
कर्नलगंज गोंडा श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वाधान मैं क्षेत्र के ब्रह्मचारी स्थान छतई पुरवा मैं चल रहे श्री बाल रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार रात में स्थानीय कलाकारों के द्वारा मुनि आगमन ताड़का वध की लीला संपन्न हुई । कलाकारों ने ताड़का वध की लीला का मंचन किया तो दर्शकों कि कपकपी छूट गई ।
स्थित हजूर पुर रोड ब्रह्मचारी स्थान छतई पुरवा रामलीला के द्वारा रामलीला मंचन किया गया। जिसमें कलाकारों ने शानदार अभिनय करते हुए मुनि आगमन और ताड़का वध की लीला का शानदार मंचन किया। ताड़का पूरे दलबल के साथ श्रीराम का सामना करने पहुंची। मंच पर ताड़का व प्रभु राम का आमना-सामना हुआ। ताड़का ने मुनियों को बेहद परेशान किया।
जिसका अंत राम ने अपने हाथों से किया। ताड़का वध होते ही पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इस दौरान अंकित पांडे ,राहुल पांडे ,पत्रकार रमेश पांडे ,अंकुर पांडे ,बबलू पांडे ,सर्वेश पांडे, सोनू पांडे, प्रमोद बाथम, गणेश वैश्य ,अभिषेक पांडे, लालबाबू पांडे, दद्दन पांडे ,शिव शंकर, गुलशन पांडे ,अमित पांडे ,विपिन पांडे, विष्णु, सुमित पांडे ,कुलदीप पांडे,धर्मेंद्र पाल,अतुल पांडे, डॉक्टर सचिन पाण्डेय आदि मौजूद रहे।