गोंडा करनैलगंज : -- रेलवे क्रॉसिंग कर्नलगंज बना जी का जंजाल ओवर ब्रिज ना होने से राहगीर होते हैं परेशान

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार


गोंडा करनैलगंज : -- रेलवे क्रॉसिंग कर्नलगंज बना जी का जंजाल ओवर ब्रिज ना होने से राहगीर होते हैं परेशान 

गोंडा करनैलगंज :- जनहित के मुद्दे को लेकर अपने कार्यकर्ता साथी के साथ युवजन सभा के प्रदेश  सचिव डॉ अभिषेक गोस्वामी ने चार बिंदु पर  मांग को लेकर गोंडा कर्नलगंज एसडीएम को दिया ज्ञापन ।

 दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि गोण्डा - लखनऊ रेलवे पर 24 घंटे में 100 के आस पास ट्रेन गुजर रही हैं। जिसकी वजह से जनपद गोण्डा के विकासखंड करनैलगंज अंतर्गत चार रेलवे क्रासिंग काफी व्यस्त रहती है। जिसकी वजह से जनता को घंटो तक जाम के जाम से जूझना पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि मरीजों को जाम में फंसने की वजह से जिन्दगी मौत से जूझना पड़ता है। जिसमे करनैलगंज बहराइच रेलवे क्रासिंग, करनैलगंज कटरा बाजार रेलवे क्रासिंग, गोंडा लखनऊ मार्ग स्थित सरयू रेलवे क्रासिंग व जहांगिरवा रेलवे क्रासिंग शामिल है। ज्ञापन के माध्यम से जनहित को देखते हुए गोण्डा - लखनऊ पेसेंजर ट्रेन का संचालन कराने के साथ ही चारो रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की गई है इस मौके पर आरिफ खान ,सब्बू ,रजनीकांत, आतिफ खान, रवि गोस्वामी, शिवाकांत गोस्वामी , एडवोकेट अवध राजा गोस्वामी,शाहबाज ,तस्लीम , फिरोज ,नदीम, अभिजीत गोस्वामी संजय आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने