करनैलगंज गोंडा -छः बार विधायक रहे कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का निधन

गोण्डा -करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र से छः बार विधायक रहे कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का निधन हो गया। 

लल्ला भैय्या ने अपने राजनीतिक जीवन में जो योगदान दिया, वह सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने न केवल अपने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि लोगों के दिलों में भी एक खास जगह बनाई। उनके नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना हर कोई करता था।

उनकी सादगी, निष्ठा और समाज के प्रति समर्पण उन्हें एक सच्चा जननेता बनाते थे। आज उनका हमारे बीच न होना बेहद दुखद है, लेकिन उनकी प्रेरणा और विचार हमें हमेशा मार्गदर्शन देंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिवार और समर्थकों को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने