पीडीए ने जनजागरण कार्यक्रम के तहत की बैठक
माधोपुर(गोंडा)। विधानसभा कटरा बाजार की ग्राम पंचायत रायपुर,टेढ़ी,मेहरवानाबाद, कटुआनाला,माधोपुर, चैनापुर,सेहरियकला व नरायनपुर कलां में समाजवादी पार्टी की पीडीए की बैठक का आयोजन पीडीए अध्यक्ष नंदकुमार प्रजापति और जिलाउपाध्यक्ष परमात्मादीन साहू की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने समाजवादी पार्टी की मूल नीतियों और लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य आमजन को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। कार्यक्रम में स्थानीय
नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति ने पार्टी के प्रति बढ़ते जन समर्थन को प्रदर्शित किया। सभी उपस्थित लोगों ने जय भीम,जय संविधान और जय समाजवाद के नारों के साथ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में पीडीए अध्यक्ष नंदकुमार प्रजापति ने कहा कि लोगों के अधिकार की हिफाजत करनी है।पीडीए के लोग शिक्षा पर ध्यान दें।कार्यकर्ता सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। अब पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जाग गया है।वह अन्याय व अत्याचार नहीं सहेगा।
उपरोक्त कार्यक्रम में कुलदीप मणि श्रीवास्तव एडवोकेट,वीरेंद्र कुमारगौतम, राजू राव, रफीक अहमद, कजन अली,राम बचन यादव,राम दुलारे,पंकज मौर्य,चेतराम, शेर मोहम्मद,राजू गौतम,देवी प्रसाद,रोहित यादव,संत प्रकाश यादव,संदीप यादव,राम भुलावन सविता,राम चंद्र सविता,वारिस अली, ज़ामिर अली,देवता दीन गौतम,कुलदीप यादव, नरसिंह,विनोद यादव,नीरज यादव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कुलदीप मणि श्रीवास्तव
"एडवोकेट"
प्रतिनिधि-:माननीय पूर्व विधायक कटरा बाजार
Tags
उत्तर प्रदेश