रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार
शिव रात्रि के पावन अवसर पर जय भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा मां भगवती का दरबार
उत्तर प्रदेश के जनपद गोण्डा में स्थित थाना कोतवाली करनैलगंज के ग्राम पंचायत सकरौरा ग्रामीण के मजरा वैरागी पुरवा में रेवारीं रोड़ पर स्थित सैकड़ो वर्षों पुराना मन्दिर जय मां महाकाली सेवा समिति के मंदिर प्रांगण में विगत सैकड़ो वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह 4 बजे से शाम तक भक्तों का जलाभिषेक व पूजा अर्चन करने के आस्था का जनसैलाब उमड़ा लगभग सैकड़ो से ऊपर
श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चन की तत्पश्चात शाम 7:00 बजे से रामचरितमानस पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया जो कि देर रात तक चलता रहा इस मौके पर श्री फूलचंद मिश्रा जी रितिक शुक्ला जी शुभम शुक्ला जी दीपनारायन शुक्ला जी नैतिक शुक्ला जी आनन्द शुक्ला जी विकास शुक्ला जी हर्षित शुक्ला सनातनी प्रशांत शुक्ला जी आदि लोग उपस्थित रहे।
Tags
उत्तर प्रदेश