करनैलगंज गोंडा -होली महोत्सव कार्यक्रम को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर जय मां महाकाली सेवा समिति पर हुई बैठक


जिला ब्यूरो चीफ - वीरेन्द्र कुमार/

होली महोत्सव कार्यक्रम को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर जय मां महाकाली सेवा समिति पर हुई बैठक ।

उत्तर प्रदेश के जनपद गोण्डा में थाना कोतवाली करनैलगंज तहसील के ग्राम पंचायत सकरौरा ग्रामीण के वैरागी पुरवा  में रेंवारी रोड़ पर स्थित सैकड़ो वर्षों पुराना मन्दिर जय मां महाकाली सेवा समिति पर हुई बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष श्री दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा लेकिन लोगों से यह विनती है कि किसी भी प्रकार का झगड़ा झंझट वाद- विवाद ना करें और त्योहार का पूरा आनंद लें इसी बैठक में कर्नलगंज क्षेत्र में उग रहे युवा समाजसेवी विकास शुक्ला ने लोगों से यह अपील की है कि यदि किसी को रंग अबीर आदि से घृणा है तो वह होली
 के एक दिन पूर्व से ही अपने घर से ना निकले साथ ही साथ समिति के महामंत्री सूर्यभान मिश्रा ने भी लोगों से बताया है कि यह कार्यक्रम दो दिवसीय होगा इसी कड़ी में दीपनारायन शुक्ला ने भी कहा की रंग गुलाल को अच्छे तरीके से देखकर खरीदे और दूसरे को इस तरह लगाएं की उसे किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो तथा इसी बैठक के अंतिम चरण में हर्षित शुक्ला सनातनी ने लोगों से निवेदन किया है की यह त्योहार प्रेम और एकता का है इसमें सभी लोग अपने मन के अंदर के गलत भावनाओं को त्याग करके  रंगों के साथ शामिल होकर सभी लोग एक होकर इस त्यौहार को मनाएं और त्योहार का पूरा आनंद लें तथा इस मौके पर रितिक शुक्ला प्रशांत शुक्ला आनंद शुक्ला नैतिक शुक्ला सहित आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने