करनैलगंज गोंडा-राम नवमी के पावन अवसर पर मां भगवती के दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

जिला ब्यूरो चीफ - वीरेन्द्र कुमार
Mo- 9621040845

राम नवमी के पावन अवसर पर मां भगवती के दरबार में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का पूजा अर्चन करने के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब 
 
उत्तर प्रदेश के जनपद गोण्डा में स्थित थाना कोतवाली करनैलगंज तहसील के ग्राम पंचायत सकरौरा ग्रामीण के वैरागी पुरवा में स्थित सैकड़ो वर्षों पुराना मन्दिर जय मां महाकाली सेवा समिति के मंदिर प्रांगण में सुबह 5:00 बजे से ही भक्तों का पूजा अर्चन करने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ा जो की देर शाम तक चलता रहा इसी बीच सुबह से शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ जिसमें सुबह वटुक एवं कन्या पूजन एवं मध्यकाल दोपहर 12:00 बजे

 भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया तत्पश्चात् शाम 6:00 बजे से वैदिक मंत्रों द्वारा विधिः विधान के साथ पूजा अर्चन किया गया तत्पश्चात् मां भगवती की भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तथा इस मौके पर समिति के अध्यक्ष श्री सगंम लाल शुक्ल जी महामंत्री श्री सूर्यभान मिश्रा जी श्री विजय कुमार शुक्ल जी दीपनारायन शुक्ल जी नैतिक शुक्ल जी प्रशांत शुक्ल जी विकास शुक्ल जी ( युवा समाजसेवी करनैलगंज गोण्डा) हर्षित शुक्ला सनातनी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने