करनैलगंज गोंडा-जेठ माह के बड़े मंगलवार पर नगर क्षेत्र के,बैंक आफ इंडिया के पास बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन किया गया

संवाददाता - वीरेन्द्र कुमार
Mo - 9621040845


गोण्डा:- जेठ माह के पहले मंगलवार पर जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन


गोण्डा:- जेठ माह के बड़े मंगलवार  पर जिले के तहसील करनैलगंज के नगर क्षेत्र के,बैंक आफ इंडिया के पास बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन किया गया। 

शिवजी दुबे के देखरेख में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण कर जलपान कराया। जिसमे हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं को छोला चावल और पूडी, हलुआ एवं मीठा में नुक्ती का प्रसाद वितरण किया गया।


सुबह हुनमानजी का पूजा अर्चना करके प्रसाद का भोग लगाया गया। फिर शुरू हुआ भंडारा अनवरत रूप से देर शाम तक चलता रहेगा। इस दौरान  दिनेश कुमार दुबे ने कहा कि यह भंडारा अनवरत हर साल की तरह ज्येष्ठ माह के प्रथम


 मंगलवार को ही कराया जाता है। जिससे हर साल की तरह हजारो की संख्या में श्रद्धालु प्रशाद ग्रहण करते हैं।
इस दौरान पंकज ओझा, निरंकार पांडेय, रजत ओझा, अरविंद वैश्य, विवेक सिंह जिला पंचायत सदस्य, विनय पांडेय, राहुल पांडेय, दिवाकर पांडेय, सहित आदि लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने