करनैलगंज (गोंडा)। तहसील करनैलगंज क्षेत्र के दत्तनगर गांव निवासी एक बुजुर्ग किसान ने भूमि विवाद तहसील परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी

जिला संवाददाता - वीरेन्द्र कुमार


करनैलगंज (गोंडा)। तहसील करनैलगंज क्षेत्र के दत्तनगर गांव निवासी एक बुजुर्ग किसान ने भूमि विवाद से क्षुब्ध होकर आगामी 30 जून 2025 को तहसील परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से नोटिस भेजकर सूचित किया है।

नोटिस में चंद्रभान मिश्रा पुत्र भवानी प्रसाद मिश्रा ने आरोप लगाया है कि ग्राम दत्तनगर स्थित उनके खेत गाटा संख्या 172 पर राम जस व राम जागे पुत्रगण रामेश्वर ने जबरन कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस अतिक्रमण के खिलाफ उन्होंने विधिक लड़ाई लड़कर विभिन्न न्यायालयों से आदेश भी प्राप्त कर लिया, जिसमें अतिक्रमण हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

इसके बावजूद, वेदखली आदेश का तहसील करनैलगंज के राजस्व विभाग द्वारा अनुपालन नहीं किया गया, जिससे वह मानसिक रूप से अत्यंत व्यथित हैं। उनका आरोप है कि नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल सहित अन्य कर्मचारी उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में 6 जून, 9 जून और 21 जून को भी जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई सार्थक कार्रवाई नहीं हुई। इससे निराश होकर उन्होंने आत्मदाह करने का फैसला किया है।

चंद्रभान मिश्रा ने नोटिस में कहा है कि अगर उन्होंने आत्मदाह किया, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित राजस्व अधिकारियों और प्रशासन की होगी।इस पूरे मामले को लेकर उपजिलाधिकारी ने बताया कि टीम गठित की गई है। राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने