गोण्डा -अफवाह फैलाने के उद्देश्य से उड़ाया जा रहा खिलौना ड्रोन पुलिस के कब्जे में........

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार


गोण्डा -पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में प्रतिदिन जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 17.09.2025 को थाना करनैलगंज क्षेत्र अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज द्वारा पुलिस बल के साथ सकरौरा पश्चिम में पैदल गश्त की जा रही थी, तभी पुलिस बल ने देखा कि वहां एक संदिग्ध ड्रोन उड़ा रहा है । पुलिस बल जब मौके पर पहुंची तो ड्रोन उड़ा रहा व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से भाग गया । रिमोट की रेंज से बाहर होने पर ड्रोन नीचे गिर गया ।
 जिसकी जांच करने पर पाया गया कि यह खिलौना ड्रोन था, जिसे अफवाह फैलाने के उद्देश्य से उड़ाया जा रहा था । पुलिस द्वारा ड्रोन को कब्जे में ले लिया गया है तथा इस प्रकार माहौल ख़राब करने के उद्देश्य से ड्रोन उड़ाने वाले व्यक्ति की तलाश
 की जा रही है । प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने