संवाददाता - वीरेन्द्र कुमार/
करनैलगंज। गोंडा
नगर में निरंतर धार्मिक आयोजनों और सामाजिक सेवाओं के लिए प्रसिद्ध संस्था धर्म रक्षा सेतु सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित निराश्रित और बीमार गायों की गौशाला श्री सिया जू कामधेनु गौ सेवा धाम में गोपाष्टमी का उत्सव मनाया गया। जिसमें
संपूर्ण एकदिवसीय कार्यक्रम में 11 कुंडीय श्री सुरभि महायज्ञ एवं कामधेनु सहस्त्रार्चन किया गया एवं शाम के समय भगवान राम कृष्ण की गौचारण लीला का प्रदर्शन किया गया उसके
बाद एक संत काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया और गायों को छप्पन प्रकार के व्यंजनो का भोग लगाकर सबने मिलकर गौमाता की आरती की। कार्यक्रम में आए लोगों ने संस्था की काफी सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यों से नगर में गौसेवा को लेकर एक नई क्रांति आ रही है। संगठन के संस्थापक विशाल कौशल एवं कनक बिहारी दास सहित अरमान पुरवार,अप्पू मोदनवाल, भरत लाल कसेरा, कन्हैया लाल वर्मा
मोनू पुरवार हरि कुमार वैश्य रामानंद अशोक सिंघानिया विकाश शुक्ला तनिष्क चौरसिया
मनीष भट्ट अशोक पुरवार सहित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय मुन्ना सेठ मोहित राज मिश्र, सोनू पुरवार, अरुण वैश्य, पिंटू बाबा, शिवनंदन वैश्य डॉ हरमजीत सिंह सलूजा सहित नगर के कई संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
Tags
उत्तर प्रदेश