करनैलगंज गोंडा -तालाब में डूबने से बुआ-भतीजी की दर्दनाक मौत


जिला संवाददाता - वीरेन्द्र कुमार

गोण्डा ब्रेकिंग न्यूज
तालाब में डूबने से बुआ-भतीजी की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के सैलरी मंडप सूबेदारपुरवा गांव में रविवार की दोपहर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब तालाब में कमलगट्टा तोड़ने गई बुआ-भतीजी डूब गईं। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी की 15 वर्षीय राधिका व उसका 10 वर्षीय भतीजा रवि तालाब में कमलगट्टा तोड़ने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और आनन-फानन में कर्नलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी डॉक्टर काफी देर से बच्चे को देखने पहुंचे, जिससे उनकी जान नहीं बच सकी। वहीं, CHC के डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मामले की जांच की मांग की है।

मृतकों की पहचान

राधिका (15 वर्ष)

रवि (10 वर्ष)


दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने