कर्नलगंज दो दिवसीय मकर संक्रांति कार्यक्रम का विशाल भंडारे के साथ हुआ शांतिपूर्वक समापन


जिला संवाददाता - वीरेन्द्र कुमार

उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा में स्थित कर्नलगंज तहसील के ग्राम पंचायत सकरौरा ग्रामीण के मजरा बैरागी पुरवा में स्थित सैकड़ो वर्ष पुराने मंदिर जय मां महाकाली सेवा समिति पर विगत सैकड़ो वर्षों की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम रखा गया जिसमें दिनांक 14 /01/2026 को श्री रामचरितमानस पाठ का प्रारंभ हुआ एवं दिनांक 15/01/2026 को हवन पूजन के
 साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें दोपहर से लेकर शाम तक लगभग सैकड़ो से ऊपर श्रद्धालुओं ने  आस्था के साथ प्रसाद को ग्रहण किया तथा इस मौके पर श्री संगम लाल शुक्ला (वरिष्ठ यजमान )श्री राधे श्याम शुक्ला श्री विजय कुमार शुक्ला श्री अवधेश मिश्रा श्री राजकुमार यादव विकास शुक्ला ऋतिक शुक्ला गुड्डू चौरसिया श्री फूलचंद मिश्रा दीप नारायण शुक्ला हर्षित शुक्ला सहित आदि लोग मौजूद रहे ..

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने