बिहार में महंगाई का बड़ा झटकापेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा

बिहार में एक बार फिर आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है।
पेट्रोलियम कंपनियों ने गुरुवार सुबह 6 बजे से पेट्रोल और डीजल की नई दरें लागू कर दी हैं।
नई कीमतों के मुताबिक,
पेट्रोल में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है,
जिसके बाद इसकी कीमत 105.35 रुपये से बढ़कर 110.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
वहीं,
डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं, वाहन चालकों, ट्रांसपोर्ट सेक्टर और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ने वाला है।
ईंधन की कीमतें बढ़ने से आने वाले दिनों में
सब्जियों, राशन, ट्रांसपोर्ट और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने