गोंडा यूपी - आबकारी विभाग व नवाबगंज पुलिस की संयुक्त छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संवाददाता - वीरेन्द्र कुमार 
/Mo 9455637419


ड्रोन से हुई निगरानी, नवाबगंज के दुर्गागंज माझा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन

500 लीटर कच्ची शराब, चार भट्टियां और 2000 किलो लहन नष्ट, छह पर मुकदमा दर्ज

गोंडा। आबकारी आयुक्त एवं प्रमुख सचिव के निर्देशों के अनुपालन में जनपद गोंडा में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग और नवाबगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने थाना नवाबगंज क्षेत्र के दुर्गागंज माझा गांव में ड्रोन की सहायता से अचानक छापेमारी कर अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा छापेमारी के दौरान ड्रोन से पूरे माझा क्षेत्र की निगरानी की गई, जिसके आधार पर टीम ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 500 लीटर अवैध कच्ची शराब, चार अवैध शराब भट्टियां तथा करीब 2000 किलोग्राम कच्चा लहन (शराब बनाने का कच्चा माल) बरामद किया। बरामद अवैध शराब, भट्टियों और कच्चे माल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा उसका उपयोग न हो सके
कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के निर्माण में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाते हुए थाना नवाबगंज में छह व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा आबकारी विभाग ने बताया कि आधुनिक तकनीक, विशेषकर ड्रोन के उपयोग से दुर्गम क्षेत्रों में भी प्रभावी निगरानी संभव हो रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने