गोंडा में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बेल्ट टेस्ट में सभी ने मारी बाजी


जिला संवाददाता वीरेन्द्र कुमार/

गोंडा में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बेल्ट टेस्ट में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के तत्वावधान में भव्य बेल्ट टेस्ट एवं कलर बेल्ट प्रमोशन समारोह का आयोजन, एक्सीलेंसी, एलाइट और सर्वोदय ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान

गोण्डा। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के तत्वावधान में गोंडा में भव्य बेल्ट टेस्ट एवं कलर बेल्ट प्रमोशन समारोह का आयोजन किया गया। जिले की विभिन्न ताइक्वांडो एकेडमियों एवं क्लबों के सहयोग से आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में बाल एवं युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और ताइक्वांडो कौशल का शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।


कार्यक्रम में एक्सीलेंसी ताइक्वांडो एकेडमी, एलाइट ताइक्वांडो क्लब और सर्वोदय ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बेल्ट टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रशिक्षण और मेहनत का परिचय दिया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने जमकर उत्साहवर्धन किया।


समारोह में खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखने के लिए विभिन्न श्रेणियों में बेल्ट टेस्ट आयोजित किया गया। व्हाइट से येलो बेल्ट वर्ग में शिवन्या गुप्ता, आयुष मिश्रा, तरूश पांडे, उत्कर्ष कश्यप, अथर्व चौहान, आर्यन प्रताप यदुवंशी, जयेश मौर्या, आर्या, अन्वी, शौर्य, शाश्वत मिश्रा, कलश कृष्ण मिश्रा, अक्षिता पांडे, मान्य पांडे, श्रेया त्रिपाठी, ब्राह्मी सिंह और शिवाय ने हिस्सा लिया वहीं येलो से ग्रीन बेल्ट वर्ग में प्रत्युष, अद्विका यादव, अद्रिका पांडेय, सत्यार्थ सिंह, राजवीर सिंह, अविका सिंह, समृद्ध सिंह, अश्विक, विराज, यशस्वी, दुर्गमोहंती, साईं उद्धव और कृष्वि सिंह ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ग्रीन से ग्रीन वन बेल्ट वर्ग में ख्याति कौशल, अवंतिका चौधरी, अभ्योम मिश्रा, शुभ द्विवेदी, आयुष मिश्रा, अंशिका वाल्मीकि और अमय सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। ग्रीन वन से ब्लू बेल्ट वर्ग में अद्वैत प्रताप सिंह, अलंकृता श्रीवास्तव और महक शुक्ला ने हिस्सा लिया इसी क्रम में ब्लू से ब्लू वन बेल्ट वर्ग में अंजनेय कृतज्ञ, आयुष गुप्ता, दिशानी सिंहस्थ, विज्ञानशी सिंहस्थ, श्रेयांश, शिखर तिवारी और भास्कर सिंह ने ताइक्वांडो की तकनीकों का प्रभावी प्रदर्शन किया। ब्लू वन से रेड बेल्ट वर्ग में शरद कुमार, रामेश्वरम नाथ गुप्ता, आरोही गुप्ता और दिव्यांश गुप्ता ने दमखम दिखाया, जबकि रेड से रेड वन बेल्ट वर्ग में अनंतिका तिवारी ने प्रतिभाग किया टेस्ट के दौरान सभी खिलाड़ियों ने पूरे अनुशासन, आत्मविश्वास और जोश के साथ हाथ-पैर की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। कठिन अभ्यास और शानदार तैयारी के दम पर सभी प्रतिभागी बेल्ट टेस्ट में सफल रहे। सफलता के बाद खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक द्विवेंद्र शर्मा, संदीप कुमार चौहान, अरुण चंद्र नागर और गौरव उपाध्याय उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ताइक्वांडो बच्चों में आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में मौजूद अतिथि खिलाड़ियों के जोश और प्रदर्शन से काफी प्रभावित नजर आए। अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। अपने बच्चों को ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन करते देखकर अभिभावकों ने आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलता है आयोजकों ने कहा कि जिले में ताइक्वांडो को बढ़ावा देने और बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी संबंधित क्लबों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और अभिभावकों का विशेष योगदान रहा।

बेल्ट टेस्ट में सफलता हासिल करने वाले सभी खिलाड़ियों को आयोजकों एवं प्रशिक्षकों ने हार्दिक बधाई दी और उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी आने वाले समय में जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर गोंडा का नाम रोशन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने