करनैलगंज गोण्डा-सिलेंडर फटने से लगी आग में आधा दर्जन दुकानें जलकर हुई खाक

करनैलगंज गोण्डा।स्थानीय तहसील क्षेत्र के थाना कटरा बाजार थाना अन्तर्गत खान चौराहे पर स्थित एक होटल में अचानक गैस सिलेण्डर फटने से भयानक विस्फोट के साथ लगी आग ने आस पास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।अचानक हुए विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि अगल बगल गाँव मे हडकंप मच गया देखते ही देखते आग की लपटें में आस पास की दुकानें भी चलाने लगी,अचानक हुये विस्फोट को सुनकर लोग चौराहे की तरफ दौड़े,घटना की सूचना डायल112 के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया तो वही ग्रामीणों के द्वारा आग को बुझाने का प्रयास जारी किया गया। काफी मशकत के बाद आग को काबू किया जा सका तब तक आस पास की पाँच दुकानें जलकर खाक हो गयी,सूचना पर डायल 112 गाड़ी सँख्या 0864 के साथ कटरा व करनैलगंज पुलिस के साथ सीओ करनैलगंज और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुँचकर आग लागने के कारण की जाँच में जुट गयी तो वही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नही पहुँची।

إرسال تعليق

أحدث أقدم