गोंडा-गोंडा आर्य नगर क्षेत्र में आज कोटेदारों द्वारा अंतोदय कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण का कार्य किया जा रहा है

गोंडा आज आर्य नगर के क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण का कार्य किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आज विकासखंड रुपईडीह के अंतर्गत ग्राम बंनगाई साधन सहकारी समिति बंनगाई प्रधान कृष्ण कुमार चतुर्वेदी। ग्राम विकास अधिकारी के देखरेख में राशन वितरण किया जा रहा है इसी तरह छितौनी प्रधान रामकरण चतुर्वेदी ग्राम विकास अधिकारी के देखरेख में राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है इसी तरह पूरे पाठक में कोटेदार शिवाकर शुक्ला द्वारा अंतोदय कार्ड धारको को राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार के आदेशानुसार जिला अधिकारी डॉ नितिन बंसल द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी गोंडा ने जिले के सभी कोटेदारों को गरीब तबके के लोगों को निशुल्क राशन वितरण करने का आदेश दिया है जिसमें अंतोदय योजना के समस्त कार्ड धारको 35 किलो राशन निशुल्क दिया जाएगा तथा पात्र गृहस्थी योजना के अंतर्गत समस्त मनरेगा जॉब कार्ड धारक श्रम विभाग के निर्माण श्रमिकनगर विकास विभाग में पंजीकृत दिहाड़ी मजदूरों को निशुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा जिसमें आज सर्वप्रथम अंतोदय कार्ड धारकों को आज 1 अप्रैल को राशन वितरण किया जा रहा है इसके मद्देनजर राशन वितरण सोशल डिस्टेंसिग का पूरा पालन करते हुए किया जाएगा वितरण में किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कोटेदारों को सेनेटाइजर साबुन व पानी का पूरा प्रबंध करके रखना होगा सभी कार्ड धारकों को पहले सैनिटाइजर वह साबुन से हाथ दिलवाने के बाद ही ई मशीन अंगूठा निशानी को मैच करवाएं एवं वितरण कार में विक्रेता तथा जोनल अधिकारी को अपना अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें

إرسال تعليق

أحدث أقدم