रंगोली के माध्यम से क्षेत्रवासियों को जागरूक करती छात्रायें।



रिपोर्ट / वीरेन्द्र  कुमार

 करनैलगंज (गोण्डा)। बैकुण्ठ नाथ महाविद्यालय, करनैलगंज, गोंडा  की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी देश में वैश्विक महामारी के चलते लॉकडाउन   और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोविड-19 महामारी के खतरे से बचने के लिए लोगों को जागरूक कर  रहे हैं।
 राष्ट्रीय सेवा योजना के संबंध में डॉ. समीर सिन्हा व नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह  और डिग्री कॉलेज के प्राक्टर डॉ. अनिल त्रिपाठी के मार्गदर्शन में  कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष मिश्र व डॉ. संजय शुक्ल के नेतृत्व में छात्राएं लोगों को जागरूक कर रही हैं। इस मुहिम में एनएसएस की प्रतिभागी गोल्डी तिवारी  गांव-गांव जाकर लोगों को रंगोली के माध्यम से कोविड-19 से लोगों को जागरूक कर रही है। एनएसएस प्रतिभागी प्रीती चौधरी ने अपने लेखों के माध्यम से भी गांव में लोगों को जागरूक कर रही है। घर पर रहे सुरक्षित रहे। दिन में कई बार साबुन से हाथ धोते रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। हारेगा कोरोना मुस्करायेगा भारत।

إرسال تعليق

أحدث أقدم