गोण्डा -नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर का निरीक्षण कर सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल तथा पुलिस के अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर कडी चौकसी बरतने के निर्देश

गोण्डा पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा डा0 राकेश सिंह व मण्डलायुक्त देवीपाटन गोण्डा महेन्द्र कुमार द्वारा जनपद बलरामपुर (भारत)-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर का निरीक्षण कर सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल तथा पुलिस के अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर कडी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए । निरीक्षण क्रम में पुलिस चौकी नंदमेहरा थाना तुलसीपुर का औचक निरीक्षण कर संबंधित चौकी प्रभारी को लाकडाउन नियमों को पूर्ण रुप से पालन कराने तथा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षा उपायों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस दौरान जिलाधिकारी बलरामपुर, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

أحدث أقدم