गरीबों को बांटी राहत सामग्री
वैश्विक महामारी कोविड-19 यानी कोरोना वायरस से बचने के लिए पहले 1 दिन का जनता कर्फ्यू और अब 21 दिनों का लॉक डाउन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया, लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर दैनिक मजदूरों पर पड़ा जो रोज कमाते हैं और रोज खाते थे ऐसी स्थिति में गीता चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा हमेशा की तरह इस बार भी गरीबों की मदद की गई, लॉक डाउन के दौरान सैकड़ों गरीबों को निशुल्क आटा, दाल, चावल, सब्जी, मसाले साबुन इत्यादि के पैकेट बनाकर बांटे गए।
आपको बता दें गीता चैरिटेबल फाउंडेशन गरीब निर्धन असहाय लोगों की मदद करता है व गरीब लड़कियों की शादी भी कराता है इसके साथ साथ गरीब मेधावी बच्चों के पढ़ने लिखने में भी आर्थिक सहयोग करता है। आज फाउंडेशन की तरफ से पुलिस चौकी सिविल लाइन पर चौकी प्रभारी मुकेश पांडे, सौरभ श्रीवास्तव दीपेंद्र सिंह दीपू, अंकुर तिवारी ग्रुप एडमिन मोकलपुर, यश पांडे आदि के सहयोग से लगभग 100 परिवारों को खाद्य सामग्री पैकेट वितरित किया गया।