गोंडा-अयोध्या हाइवे पर राजा सगरा के रामपुर खरहंटा मोड़ के पास बुधवार देर रात को ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिडंत हो गई


रिपोर्ट /वीरेन्द्र कुमार

गोंडा-अयोध्या हाइवे पर  राजा सगरा के रामपुर खरहंटा मोड़ के पास बुधवार देर रात को ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिडंत हो गई। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और बाइक  सवार चाचा-भतीजे  की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक सुनील कुमार के पिता दीनानाथ गुप्ता निवासी मंगुरा बाजार थाना उमरीबेगमगंज द्वारा दर्ज कराये गये केस के अनुसार उनका

 बेटा सुनील कुमार उम्र 45 व नाती करन कुमार पुत्र अनिल कुमार उम्र 18 निवासी वजीरगंज के तुर्काडीहा बाजार में अपने एक रिश्तेदार के यहां आये हुए थे। जहां से बारात तरबगंज के कटहा सुवंशपुरवा के लिए निकले थे।

राजा सगरा के पास पहुंचे ही थे कि गोण्डा की ओर से आ रही ट्रक के आमने-सामने कोहरा होने के कारण भिड़ंत हो गयी। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

إرسال تعليق

أحدث أقدم