कर्नलगंज गोँडा /परसपुर मार्ग स्थित पीएस स्कूल के पास हुई दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी

रिपोर्ट // वीरेन्द्र कुमार

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय के करनैलगंज; परसपुर मार्ग स्थित पीएस स्कूल के पास हुई दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मामले में आहत मृतक के पिता द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाई की माँग की गई है। मिली जानकारी के मुताविक
 शुक्रवार को दोपहर में जनपद बहराइच अन्तर्गत थानां कैसरगंज के खनेहटा गाँव निवासी सिराज 26 वर्ष की बाइक से जाते वक्त किसी बस से भिड़ंत हो गई थी जिसमें बाइक सवार सिराज गम्भीर रूप से घायल हो गये थे । जिन्हें स्थानीय लोगो द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया था। लेकिन स्थित नाजुक होने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें गोण्डा के लिये रेफर कर दिया था। और गोण्डा पहुँचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को दी गयी तहरीर में पीड़ित शिकायत कर्ता मुमताज अली ने दुर्घटना में शामिल बस चालक के विरुद्ध कार्यवाई की माँग की है।

إرسال تعليق

أحدث أقدم