उत्तर प्रदेश मे कल से खुल सकती है शराब की दुकाने जिलों के डीएम पर छोड़ा गया फैसला

 रिपोर्ट  - वीरेन्द्र कुमार

उत्तर प्रदेश मे कल से खुल सकती है शराब की दुकाने। 
यूपी के बनारस समेत कुछ ज़िलों में ज़िलाधिकारियों ने एक बजे दिन तक शराब की दुकानें और बाकी ज़रूरी सामानों की दुकानें खोलनी की इजाज़त दी है। 
- आबकारी सूत्रों के मुताबिक कर्फ्यू का फ़ैसला करते वक्त सरकार की तरफ से आबकारी की दुकानें को बंद करने का कोई आदेश नहीं था। 
- लेकिन पिछले कई दिनों से दुकानें बंद चल रही है। जिसकी वजह से दुकानदारों ने आपत्ति दर्ज करायी थी। 
- एसोसिएशन ने आबकारी विभाग से दुकानों को खोलने की परमीशन देने के लिये कहा है। 
- इसी क्रम में अपने विवेकाधीन फ़ैसले के तहत जिले के ज़िलाधिकारी शराब की दुकाने खोलने की इजाज़त दे सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने