रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार
पुरवा निवासी बड़कऊ पुत्र रामफेर ने बताया उसके घर से मंगलवार की रात चोरों ने तीन थान जेवर, बर्तन व एक बैग जिसमें बच्चों की मार्कशीट सहित अन्य कागजात रखें थे उसे उठा ले गये। इसी रात रोड किनारे रखी चंद्रपाल मिश्र पुत्र रघुनाथ की ढाबली का ताला तोड़ उसमें रखा टॉफी बिस्किट गुटखा पान मसाला सहित गल्ले का नकदी चोरी कर लेे गए। इस संबंध में हल्का दरोगा ने बताया ऐसी घटना की कोई जानकारी नही मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।