कर्नलगंज गोंडा - आप पार्टी के वि.स. अध्यक्ष शेषनरायन मिश्र ने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु गोनवा ग्राम में कराया सेनेटाईजेशन

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार

                                       कर्नलगंज/गोंडा  18 मई l कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शासन प्रशासन के निर्देशों के क्रम में विकासखंड हलधरमऊ के ग्राम पंचायत गोनवा में आम आदमी पार्टी के कटरा विधानसभा अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता शेषनरायन मिश्र द्वारा मंगलवार को अपने सहयोगियों रोहित मिश्रा व अन्य लोगों के साथ ग्रामसभा गोनवा के गोनवा खास कुर्मिनपुरवा, अहिरनपुरवा, सूबेदार पुरवा, नंदलाल पुरवा, मंगल पुरवा सहित सभी मजरों  में दवा का छिड़काव कराकर सैनिटाइज कराया गया 
व लोगों को संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने हेतु अपील के साथ ग्रामीणों को स्वयं के साथ परिवार सहित सुरक्षित रखने की सलाह दी गईl ग्राम सभा में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को भी कहा गयाl इस मौके पर अनेकों संभ्रांत व्यक्ति ग्रामवासी मौजूद रहेl

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने