रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार
कर्नलगंज/गोण्डा । स्थानीय थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कर्नलगंज - परसपुर मार्ग पर बस स्टॉप चौराहे से मात्र कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम पँचायत करनैलगंज ग्रामीण (नचनी) के पास मंगलवार को सड़क किनारे खेल रहे करीब पांच वर्षीय मासूम की
जिन्दगी रोड पर
जा रहे एक ट्रक की भेंट चढ़ गयी।अनियन्त्रित ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना ग्राम पँचायत करनैलगंज ग्रामीण (नचनी) परसपुर रोड की है। यहां के निवासी सोनू गुप्ता का करीब पांच वर्षीय पुत्र सड़क के किनारे मंगलवार को दिन में खेल रहा था तभी सड़क पर तेज गति से निकले एक ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बालक को कुचल कर भाग रहे ट्रक को लोगों द्वारा लखनऊ-गोण्डा हाइवे स्थित मौर्यनगर चौराहे के पास पकड़े जाने की सूचना है। घटना की सूचना स्थानीय थाना कोतवाली कर्नलगंज में दिये जाने के बाद पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं मासूम बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया तथा रो रोकर बुरा हाल है।