गोंडा कर्नलगंज - ग्राम पंचायत अधिकारी की मौजूदगी में ग्राम पंचायत सफाई कर्मी के द्वारा ग्राम सभा के मोहल्लों में दवा का छिड़काव कराते हुए सैनिटाइज कराया गया

   रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार

कर्नलगंज/गोंडा  17 मई l देशव्यापी कोरोना संक्रमण महामारी पर नियंत्रण व बचाव हेतु शासन प्रशासन के निर्देशों के क्रम में तहसील क्षेत्र के विकासखंड हलधरमऊ के ग्राम पंचायत गोनवा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की मौजूदगी में ग्राम पंचायत सफाई कर्मी के द्वारा ग्राम सभा के मोहल्लों में दवा का छिड़काव कराते हुए सैनिटाइज कराया गया व लोगों को संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक करते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने हेतु भी अपील करने के साथ ही शासन के कोविड 

नियंत्रण संबंधी गाईडलाइन का पालन करते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलने और स्वयं के साथ परिवार को भी सुरक्षित रखने की सलाह दी गईl ग्राम सभा में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को भी कहा गयाl इस मौके पर ग्रामसभा के प्रधान प्रतिनिधि पिंटू मिश्रा, अशोक मिश्रा, ईशाक अहमद, बृज किशोर सिंह, आदि अनेकों संभ्रांत व्यक्ति ग्रामवासी मौजूद रहेl

إرسال تعليق

أحدث أقدم