धानेपुर गोंडा - समाज सेवी संस्था के कार्यकर्ताओं ने covid 19 वैक्सीन लेने का लिया फैसला

गोंडा धानेपुर

रिपोर्ट  - वीरेन्द्र कुमार

युवा उत्थान सेवा समिति के संरक्षक सन्त छोटे बाबा की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय पर सामूहिक बैठक का आयोजन हुआ जिसमे covid19 को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन करने एवं कोरोना को हराने के लिए समिति के सभी कार्यकर्ताओ ने बिना किसी अफवाहों को ध्यान दिए कोविड वैक्सीन लेने का फैसला किया 
समिति उपाध्यक्ष प्रशांत पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वैक्सीन के बारे में फैले हुए अफवाह या भ्रम में न पड़े पहले स्वमं वैक्सीन लें उसके बाद घर वालो को वैक्सीन लगवाएं और गांव वालों को भी वैक्सीन के बारे में बताए । ब्लॉक मुजेहना के वरिष्ट उपाध्यक्ष गणेश वर्मा ने समिति की तरफ से मास्क वितरण किया और समिति सचिव बृजेश कुमार ने बताया कि पिछले लॉक डाउन में पूरे जनपद में समिति के
 कार्यकर्ताओं ने मास्क और सैनिटाइजर का वितरण करके लोगो को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया था और इस बार पुनः समिति के कार्यकर्तों द्वारा पूरे जनपद में मास्क वितरण के साथ लोगों में वैक्सीन के बारे में फैलाये जा रहे अफवाहों को ध्यान न देने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की जायेगी 
इस बैठक में पंडरी कृपाल उपाध्यक्ष सहजराम , नीरज शुक्ल , अंकित पांडये , मोहित पटेल ,जिलाजीत , अमरजीत , सूरज यादव , उमेश वर्मा , अनुज श्रीवास्तव , अजय सिंह , बिपुल सोनी , रणजीत चौधरी , दद्दन , जैसराज उपस्थित रहे

إرسال تعليق

أحدث أقدم