रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार
अलावल,देवरिया
समूचे जनपद में एकलौता ऐसा कार्यक्रम जो सोनबरसा पोखरा स्थित ज्वाला देवी मन्दिर पर देश के अमर शहीदों को श्राद तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
इस बार भी शहीदों को श्रधांजलि और श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम पूरे विधि विधान से किया है, तर्पण कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सन्त श्री छोटे बाबा एवं मुज़ेहना प्रखण्ड अध्यक्ष विहिप तिलक धर दूबे ने कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानी नाथ जी शक्ति पीठ देवी पाटन मन्दिर राकेश वर्मा ( गुड्डू) अवध प्रान्त धर्म यात्रा प्रमुख भरत गिरी रघुराज विजय धर द्विवेदी तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख इटियाथोक श्रीमति पूनम द्विवेदी उपस्थित रही सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
सभी ने इस एकलौते कार्यक्रम की शुरुवात करने वाले तिलक धर दूबे की प्रशंसा करते हुए कहा की सभी हिन्दू वादी संघठनों को प्रत्येक वर्ष शहीदों का श्राद तर्पण का ये कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए ।
ब्लॉक प्रमुख श्रीमति पूनम द्विवेदी ने कहा की हम सभी देश वासी देश पर मर मिटने वाले अमर शहीदों के ऋणी हैं श्राद्ध तर्पण का ये कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जाना चाहिए।