बहराइच यूपी-तेंदुए व बाघ के आतंक से परेशान ग्रामीणो को नही मिल पा रही मानक के मुताबिक बिजली

    रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार


तेंदुए व बाघ के आतंक से परेशान ग्रामीणो को नही मिल पा रही मानक के मुताबिक बिजली

जंगल के बीचों बीच बसे थाना सुजौली क्षेत्र में ग्रामीणो व विद्यार्थियों को लाइट की अति आवश्यकता है पर बिजली विभाग अपनी मन मानी कर रहा है।

बिजली विभाग चला रहा अपनी मनमानी 

लगातार की जा रही बिजली की कटौती 
जिला बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत कैलाश पूरी गिरिजा बैराज विधुत सबस्टेशन में लगातार रात्रि में विजली की कटौती की जा रही।
विजली 18 घंटे केवल नाम की प्रति दिन 7 से 8 घंटे की कटौती की जा रही है।

विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परिक्षा आ गई है।

कॉम्पटीशन परीक्षाए प्रारम्भ हो गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे किसान मजदूर के बच्चे, मेधावियों व परीक्षार्थियों के पास लाइट के शिवा और कोई चारा नही।
न मिट्टी का तेल है न ही अन्य साधन कुछ बच्चे तो स्ट्रीट लाइट में पढ़ते है पर लाइट न आने से उनके अध्ययन का नुकसान हो रहा है।

विजली बिभाग द्वारा बिजली की कटौती आये दिन मानक से अधिक की जा रही है।
अधिकारी से लेकर कर्मचारियों तक को सब पता है पर किसी के कानो में चू नही जग रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने