बहराइच यूपी- डिजायर कार ईट के चट्टे से टकराई जिससे चालक की मौके पर मौत हो गई


रिपोर्ट के के गुप्ता

आज दिनांक 20.11.2021 की रात्रि में समय करीब 12:00 बजे जरिए पीआरबी सूचना मिली की ग्राम सिटकहना जोतकेशवट बलरामपुर बहराइच मार्ग पर मारुति सुजुकी UP32 CS 4100 जिसका टायर फटने से अनियंत्रित होकर ईट के चट्टे से जाकर टकरा गई

 जिससे चालक मोहित कुमार वर्मा S/O हरदेव वर्मा उम्र करीब 24 वर्ष के मौके पर ही मृत्यु हो गई एवं वाहन पर बैठे सुनीता देवी (35 )कांति यादव (35) पीयूष ( 10 )वर्ष जो इकौना  खास थाना इकौना श्रावस्ती के मूल निवासी हैं मौके पर जनपद श्रावस्ती की पीआरवी पहुंचकर घायलों को  CHC गिलौला एंबुलेंस के माध्यम से भिजवाया गया एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात जनपद बहराइच मय हमराही के मौके पर पहुंचकर मृतक मोहित वर्मा केशव को PRB के माध्यम से जिला अस्पताल बहराइच  दिखाने के उपरांत मृत्यु घोषित करने के उपरांत मोर्चरी में रखवाया गया तदुपरांत जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का को देखा गया सीएचसी गिलौला के डॉक्टरों द्वारा घायलों को फर्स्ट एड करने के बाद जिला चिकित्सालय बहराइच के लिए रेफर किया गया जिला अस्पताल पहुंचकर बहराइच में एडमिट कराया गया घायलों के परिजन अस्पताल एवं जिला अस्पताल पहुंच गए हैं किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है यातायात बाधित नहीं है मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है एक्सीडेंट के बाद विधिक कार्यवाही संपादित की जा रही है।

إرسال تعليق

أحدث أقدم