नई दिल्ली-तिहाड़ जेल से अधिकारियों ने की 200 करोड़ की उगाही, दो सुप्रीटेंडेंट समेत 5 गिरफ्तार

सहायक संपादक के के गुप्ता

तिहाड़ जेल से अधिकारियों ने की 200 करोड़ की उगाही, दो सुप्रीटेंडेंट समेत 5 गिरफ्तार
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बैठकर 200 करोड़ रुपये की उगाही करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने तिहाड़ जेल के 5 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार
 आरोपियों के नाम सुनील कुमार, सुंदर वोहरा, महेंद्र प्रसाद, लक्ष्मी दत्त और प्रकाश चंद्र हैं. इन सभी पर जेल में बंद सुकेश चंद्र शेखर की मदद करने और उसके एवज में पैसा लेने का आरोप है. गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुमार और सुंदर वोहरा जेल सुप्रीटेंडेंट है. जबकि महेन्द्र प्रसाद और प्रकाश चंद्र डिप्टी सुप्रीटेंडेंट है. आर्थिक अपराध शाखा ने इन्हें मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने इन्हें 12 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

إرسال تعليق

أحدث أقدم