बलरामपुर। संवाददाता केके गुप्ता
जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए 700 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीडीओ ने आगामी 25 नवम्बर तक निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पंजीकृत कराकर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने की बात कही है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि सदर व हर्रैया सतघरवा ब्लाक में 80-80, श्रीदत्तगंज, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, तुलसीपुर व गैसड़ी में 72-72 एवं रेहरा बाजार व पचपेड़वा में 75-75 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा नगर पालिका बलरामपुर में 15 एवं उतरौला में पांच, नगर पंचायत पचपेड़वा व तुलसीपुर में 5-5 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का लक्ष्य आवंटित किया गया है।