गोंडा कटरा बाजार-समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियो तथा कार्यकर्ताओ के साथ विजय चौपाल यात्रा के पहले चरण की बैठक की गई

रिपोर्ट के के गुप्ता

आज दिनांक 19-11-21 को विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार के पहाडापुर मे समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियो  तथा कार्यकर्ताओ के साथ विजय चौपाल यात्रा के पहले चरण की बैठक की गई ।
  
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री बैजनाथ दूबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज को एक साथ लेकर चलने का काम करती है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव एक ऐसे नेता है जो गरीबो,मजलूमो,दलितो,के जीवन स्तर  को उठाने की सोच रखते है। श्री दूबे ने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाह और हिटलर के नक्शे कदम पर चल रही है।पहले कृषि विधेयक लाकर किसानो को उसका फायदा गिना रही थी लगभग 600 किसानो ने अपना बलिदान दे दिया और आज आगामी विधानसभा चुनाव मे अपनी हार से डरते हुए अपना फैसला वापस लेने का निर्णय ले रहे है।"साफ नही है इनका दिल,चुनाव बाद पुन:लाएंगे यह बिल" वर्तमान मे महंगाई चरम पर है ।कीटनाशक दवाईया,दैनिक उपयोगी वस्तुए आसमान छू रही है ।
 विजय चौपाल यात्रा मे लोगो से कहा कि आने वाले 2022 मे साइकिल को जिताकर मा•अखिलेश यादव जी के हाथो को मजबूत करे और प्रदेश की विकास को गति प्रदान किया।
        सभा को सम्बोधित करते हुए विधानसभा महासचिव राम अवध गोस्वामी ने कहा कि  वर्तमान सरकार दलितो,पिछड़ो,नवजवानो, किसानोऔर  की घोर विरोधी और तानाशाह सरकार है।केवल सामंतवादीयो और पूंजीपतियो का काम करती है।महंगाई से पूरे देश और प्रदेश की जनता त्रस्त है।अत:सभी कार्यकर्ताओ से अपील है कि इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेकने के लिये घर घर जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियो से अवगत कराये तथा सपा द्वारा पूर्व मे जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को अवगत कराये।आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव मे मा•अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है।
      सभा को अर्जुन गोस्वामी,वकार खाँ,पंकज गोस्वामी ने भी सम्बोधित किया।
    सभा मे महफूज खान, मसूद आलम खान, रमेश गौतम, तस्लीम खान, करीम खान, रामअवध गोस्वामी, अरविन्द्र शुक्ला, रूपनारायण प्रजापति, पंकज गोस्वामी, गुलाम नवी, दिनेश गोस्वामी, प्रेम कुमार सिंह, श्रीभान सिंह, उत्तम सिंह, प्रवेश सिंह, अर्जुन गोस्वामी, परमेन्द्र उपाध्यय, बड़कऊ अवस्थी, यशकरन सिंह, हारून प्रधान रामगढ़, इंद्रभान सिंह, शंकरगोपाल तिवारी, आशीर्वाद मौर्या, फरमान, दिनेश गोस्वामी, सिद्धनाथ तिवारी, सुदामा त्रिवेदी, शिवकुमार मौर्या पूर्व प्रधान,
लालचंद्र गौतम
 अरविंद शुक्ला एडवोकेट,लक्ष्मी शंकर तिवारी,प्रेम सिंह,श्रीभान सिंह,आशीर्वाद मौर्या,पर्मेन्द्र उपाध्याय,अवधेश पान्डेय ,संजय शर्मा,कुलदीप श्रीवास्तव सहित हजारो की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

أحدث أقدم