रिपोर्ट के के गुप्ता के साथ आशा पाठक की रिपोर्ट
पहलवानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कुश्ती इस देश की प्राचीन परंपरा व पसंदीदा खेल है जो मानव शरीर का विकास करता है। उन्होंने कहा कि इससे अनुशासन व सदभाव भी कायम होता है। अनुशासन ही देश को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा स्त्रोत है। खेल में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाकर न सिर्फ अपना बल्कि परिवार तथा गांव का भी नाम रौशन करता है। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने आयोजक सुरेश पासवान को धन्यवाद देते हुए कहा कि क्षेत्र में कुश्ती का आयेाजन होना गरिमामयी परंपरा है। क्योंकि कुश्ती शुद्ध भारतीय खेल है। इस प्रतियोगिता में राजस्थान के मोंटी पहलवान उपविजेता रहे। इस मौके पर विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार शुक्ल, आनंद पाण्डे, घनश्याम तिवारी, संतोष तिवारी,प्रमोद शुक्ल, जगदम्बा सिंह,अमृतांशु सिंह ,अरविंद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।