प्रतापगढ़ यूपी-जिला प्रशासन व आबकारी विभाग द्वारा प्रतापगढ़ में बडी़ कायॅवाही

उप संपादक - डॉ आर आर पाण्डेय की रिपोर्ट

जिला प्रशासन व आबकारी विभाग द्वारा प्रतापगढ़ में बडी़ कायॅवाही।

लखन ऊ,
जनपद प्रतापगढ़ के
रानीगंज थानांतर्गत सराय जमुनी गांव में विगत दिनों आबकारी विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 37 ड्रम में स्प्रिट (लगभग 7300 लीटर)  बरामदगी के प्रकरण में दर्ज कराए गए मु0अ0स0-606/2021 अंतर्गत धारा-272/273/419/420 आईपीसी,
 60/62 आबकारी अधिनियम में अभियुक्त के नाम व उसके परिवारीजनों के नाम से संचालित दो दुकानों (देशी शराब दुकान, रंगौली व देशी शराब दुकान, बडारी होशियारपुर) को जिलाधिकारी/लाइसेंस प्राधिकारी, प्रतापगढ डॉ0 नितिन बंसल जी ने निलंबित कर दिया। तत्पश्चात जिला आबकारी अधिकारी, श्री संजय सिंह के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक, सदर श्री अमित श्रीवास्तव व आबकारी निरीक्षक, पट्टी श्री आनंद शुक्ला द्वारा आज ही दोनों दुकानों का निरीक्षण कर उसको सील कर दिया गया।
एक अभियुक्त गिरफ्तार दो फरार
जिला प्रशासन द्वारा फरार दो अभियुक्तों के ऊपर 25000 पच्चीस हजार का इनाम घोषित।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने