कर्नलगंज गोंडा-कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार


करनैलगंज-गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत कटराघाट स्थित सरयू तट सहित क्षेत्र के अन्य पौराणिक स्थलों पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेलार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरयू में भोर से स्नान ध्यान का सिलसिला शुरू हो गया। शुक्रवार को कतिकी स्नान पर्व पर लाखों लोगों ने स्नान ध्यान कर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया तथा मन्दिरों में पूजा अर्चना व अन्न दान कर मोक्ष की कामना के साथ पूण्य अर्जित किया।
शुक्रवार को मुख्य मेला कटराघाट स्थित सरयू तट पर लगा वहाँ सरयू में डुबकी लगाने वालों की भारी भीड़ देखी गई,इसी तरह कटरा शहबाजपुर सरयू तट, कचनापुर कुट्टीघाट स्थित सरयू तट जम्बूघाट,सकरौरा स्नान घाट,मनिहारी घाट सहित क्षेत्र के अन्य पौराणिक स्थलों पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी।

वहीं कटराघाट मेले में कुछ नन्हें मुंन्हेँ बच्चे भीड़ में खो गये जिन्हें पुलिस की सक्रियता से उनके माँ-बाप से मिलवाया गया। मिठाई सहित मेले बिभिन्न प्रकार की दुकानें मेले की रौनक बढ़ा रही हैं

إرسال تعليق

أحدث أقدم