प्रतापगढ़ डेरवा-बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

उप संपादक - आर आर पाण्डेय रिपोर्ट

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली लखन ऊ, 
प्रतापगढ-डेरवा- जेठवारा थाना क्षेत्र के बिकरा ग्रामसभा के रामगढ़ निवासी रोहित शर्मा 22 वर्ष पुत्र श्याम शंकर शर्मा 5 नवंबर को शाम लगभग 6:30 बजे डेरवा बाजार से अपने घर जा रहा था की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेरवा के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने रोहित शर्मा के ऊपर फायर झोक दिया,
 गोली उसके पेट में लगी,गोली लगने से वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे आनन-फानन इलाज के लिए प्रयागराज ले गए जहां पर एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है मिली जानकारी के अनुसार रात में ही ऑपरेशन हो गया है पीड़ित आईसीयू में रखा गया है जेठवारा पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल कर जांच पड़ताल में जुटी है थाने में भी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं पड़ी है परिजन अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है पीड़ित की हालत अभी भी नाजुक बनी है।


إرسال تعليق

أحدث أقدم