रिपोर्ट -कमल देवी गुप्ता के साथ आशा पाठक की रिपोर्ट
अग्रवाल सेवा योजना राजस्थान कोटा🌴
*स्वतंत्रता सेनानी व वैश्य शिरोमणि बाबू बनारसी दास गुप्ता की जयंती मनाई
कोटा / अग्रवाल सेवा योजना राजस्थान व मानव कल्याण समिति राजस्थान के तत्वाधान में संपूर्ण भारत के वैश्य समाज के संस्थापक ,पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास गुप्ता की जयंती राजेंद्र कुमार मित्तल वरिष्ठ लेखाधिकार के मुख्य अतिथि व राजमल टाटीवाला की अध्यक्षता मे कन्हैयालाल मित्तल ,रमेश विजय , कोमल गुप्ता,विजय माहेष्वरी,पंकज साहू की उपस्थिति में बनारसी दास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर राजेंद्र मित्तल ने कहा कि उन्होंने 1981 में 20 करोड़ वैश्य समाज को संगठित कर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का गठन किया और उसके संस्थापक अध्यक्ष बने। मुख्य वक्ता कन्हैया लाल मितल ने बताया कि उन्होंने संपूर्ण वैश्य समाज के 356 घटकों के अंदर एक नई चेतन का संचार कर प्रभावशाली संगठन बनाया वे अग्रवाल सम्मेलन के संस्थापक थे । वे 1975 व १८९० में दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने ।
समिति के महामंत्री रमेश विजय ने अपने उध्बोधन में कहा कि उन्होंने अग्रोहा हरियाणा के पुनर्निर्माण का संकल्प लेकर पूरा किया।अग्रोहा मेडिकल कॉलेज बनाया व परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह पर बहुत जोर दिया, उन पर भारत सरकार ने 2018 में डाक टिकट जारी किया । उन्होंने 1991 में नयापुरा कोटा में स्थापित अग्रसेन चौराहे का लोकार्पण में किया था। धन्यवाद प्रवीण साहू ने दिया।कार्यक्रम का संचालन महामन्त्री रमेश विजय ने किया । इस अवसर पर मोहित गुप्ता, नरेश सेन, डॉ जगदीश शर्मा, हेमलता शर्मा, भगवान सैनी ,नाथूलाल, ब्रह्मानंद व राकेश मित्तल प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
सादर प्रकाशनार्थ
दैनिक,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,कोटा
भवदीय :- दीपक भार्गव प्रवक्ता व कोषाध्यक्ष
मानव कल्याण समिति
Tags
राजस्थान