उन्नाव यूपी-स्कूल के लापता तीनों छात्राओं को पुलिस ने सकुशल उनके परिजनों को सौंपा

रिपोर्टर -कमला देवी गुप्ता के साथ आशा पाठक की रिपोर्ट 

*उन्नाव पुलिस का सराहनीय कार्य*

*स्कूल के लापता तीनों छात्राओं को पुलिस ने सकुशल उनके परिजनों को सौंपा।*

दिनाक 17/11/21 को स्कूल पेपर देने गई तीन छात्रा जब समय पर घर वापस नहीं लौटी तो उनको काफी देर ढूंढने के बाद उनके परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस को जानकारी मिलते ही हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने तत्काल पूरे शहर में छात्राओं को खोजना शुरू कर दिया जब देर रात तक छात्राओं का कोई पता नहीं चला तो पुलिस अधिक्षक उन्नाव ने खुद रात में बड़े चौराहे स्थित चौकी पहुंच कर कई टीम लखनऊ कानपुर के लिए रवाना की और मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरी रात वहीं बैठकर सभी टीमों से जानकारी लेते रहे।

आखिरकार पुलिस प्रशासन की मेहनत रंग लाई और पुलिस ने प्रातःलगभग 11बजे छात्राओं को सकुशल खोज लिया और एक पुलिस टीम को परिजनों के साथ उन्हें लेने भेज दिया जो तीनों छात्राओं को सकुशल उन्नाव ले आई।

आज दिनांक 19/11/21 को सभी छात्राओं को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया गया 

छात्राओं के सकुशल मिलने पर परिवार जनों ने पुलिस अधिक्षक और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद अदा करते हुए पुलिस की कड़ी मेहनत की प्रशंशा की।


إرسال تعليق

أحدث أقدم