गोंडा यूपी-एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्त्या मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार

गोण्डा - एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्त्या कर दी गयी घटना के बाद पूरे जिले में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। घटना जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत बताई जा रही है। मिल रही जानकारी के मुताविक एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना से पूरा जिला थर्राया गया है । पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज द्वारा
 बताया गया कि कोतवाली नगर क्षेत्र में घटित घटना प्रथम द्रष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ी प्रतीत हो रही है। उनके मुताबिक घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है तथा एक व्यक्ति गम्भीररूप से घायल है जिसके बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था हेतु भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयाश जारी है

إرسال تعليق

أحدث أقدم