कर्नलगंज गोंडा-टैंकर में गिरे सांड़ का हियुवा कार्यकर्तओं ने किया रेस्क्यू आपरेशन शकुशल बचाई जान

जिला संवाददाता - वीरेन्द्र कुमार

टैंकर में गिरे सांड़ का हियुवा कार्यकर्तओं ने किया रेस्क्यू आपरेशन*
*शकुशल बचाई जान*

हलधरमऊ गोण्डा

विकासखण्ड हलधरमऊ के ग्राम पंचायत पहाड़ापुर में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया
जब एक सांड़ एक खुले टैंकर में गिर गया। मौजूद लोगों ने इसकी सूचना हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों को दिया।
सूचना मिलने पर तुरन्त हियुवा के तहसील कार्यसमिति सदस्य अजय श्रीवास्तव अपने  कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन करके सांड़ को शकुशल किसी तरह टैंकर से बाहर निकाला गया जिससे सांड़ की शकुशल जान बचाने में सफलता मिली।
ग्रामीणवासी इस रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल लोगों की प्रशंसा कर रहे हैं।

इस मौके पर देवी प्रसाद, वैधनाथ बीडीसी, रवि मिश्रा,संजय, हरिश्चंद पांडेय,सन्दीप सैनी,राजेन्द्र कुमार शुक्ला,गंगा यादव, राकेश नेता, अजमत अली, नरेंद्र त्रिवेदी, सुनील शुक्ला,भग्गू यादव सहित अनेको लोग इस रेस्क्यू आपरेशन में शामिल रहें।


إرسال تعليق

أحدث أقدم