कटरा बाजार गोंडा -राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने विनोद शुक्ला को पार्टी की तरफ से विधानसभा 297 कटरा से विधायक पद हेतु प्रत्याशी तय किया

रिपोर्ट -  वीरेन्द्र कुमार


कटरा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी बनाए गये विनोद शुक्ला,जिलाध्यक्ष ने दी बधाई*


जनपद गोंडा के विधानसभा क्षेत्र 297 कटरा से बहुजन समाज पार्टी ने विनोद शुक्ला को प्रत्याशी के रूप में स्वीकार किया है। बताते चलें कि भाजपा के युवा कार्यकर्ता विनोद शुक्ला ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि भाजपा पार्टी में बड़े नेताओं की चलती है। जिससे कर्मठ कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर टिकट का बंटवारा होता है।इसी से दुखी होकर विनोद शुक्ला ने   अपने पद से भाजपा पार्टी को स्तीफा दे दिया था।
 जिला अध्यक्ष मनोज कनौजिया ने दूरभाष पर बताया कि बहुजन समाज पार्टी कार्यालय से राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने विनोद शुक्ला को पार्टी की तरफ से विधानसभा 297 कटरा से विधायक पद हेतु प्रत्याशी तय किया है।बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार कनौजिया व कार्यकर्ताओं ने विनोद शुक्ला को शुभकामनाएं दी।

1 टिप्पणियाँ

और नया पुराने