रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार
लखनऊ - यूपी में बीजेपी यानी योगी आदित्यनाथ सरकार बना रहे हैं. इसी के साथ सरकार के चुनावी वादों को पूरा करने का समय भी आ गया है. सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती है उज्ज्वला योजना के तहत होली से पहले फ्री गैस सिलेंडर देना. यूपी सरकार इस योजना के तहत होली के अवसर पर प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफा दे सकती है
संकल्प पत्र में था शामिल
गौरतलब है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के अपने संकल्प पत्र में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दिवाली पर नि:शुल्क सिलेंडर देने की घोषणा की थी. चुनाव में बहुमत हासिल करने करने के बाद बीजेपी ने होली पर इसे देने की तैयारी की है. खाद्य व रसद विभाग ने सोमवार को अपना प्रस्ताव शासन को भेजा है जिस पर मुहर लगने के बाद वित्त विभाग से बजट जारी किया जाएगा और जिलों में फ्री सिलेंडर बांटे जाएंगे. भाजपा ने ही उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देना शुरू किया है
निशुल्क राशन योजना भी बढ़ाई जाएगी
इसी के साथ प्रदेश की योगी सरकार निशुल्क राशन योजना को भी बढ़ाने जा रही है. इसके लिए भी शासन ने खाद्य व रसद विभाग से प्रस्ताव मांग लिया है. इससे पहले भी सरकार दिसंबर से ही फ्री राशन दे रही है. मार्च महीने में इसकी समय सीमा समाप्त होने वाली है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत मिलने वाले गेहूं व चावल को निशुल्क दिया जा रहा है साथ ही चना, नमक व तेल भी सरकार दे रही है. गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उज्ज्वला योजना के तहत दो सिलेंडर और मुफ्त राशन देने की योजना को और आगे बढ़ाने की घोषण की थी.
Bahut achha kaam h
ردحذف